{"_id":"5fad6a0c8ebc3e9b7b6a7aad","slug":"get-many-investigations-done-at-smart-city-health-care-center-for-rs-50-saharanpur-news-mrt5107695192","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी हेल्थ केयर सेंटर में 50 रुपये में कराएं कई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी हेल्थ केयर सेंटर में 50 रुपये में कराएं कई जांच
विज्ञापन
जनमंच में स्मार्ट सिटी हैल्थ सेंटर का शुभारंभ करते मेयर व नगर आयुक्त
- फोटो : SAHARANPUR
स्मार्ट सिटी हेल्थ केयर सेंटर में 50 रुपये में कराएं कई जांच
सहारनपुर। जनमंच परिसर में स्मार्ट सिटी हेल्थ केयर सेंटर स्थापित किया गया है। बृहस्पतिवार को महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सेंटर का शुभारंभ किया। सबसे पहले महापौर ने अपनी ब्लड शुगर की जांच कराई।
महापौर वालिया ने बताया कि मात्र 50 रुपये में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, लिपिड प्रोफाइल आदि की जांच कराई जा सकेगी। फिलहाल यह सेवा नगर निगम के पार्षदों, कर्मचारियों को दी जा रही है। दो माह के बाद सेंटर का विस्तार किया जाएगा, जिसके बाद आम नागरिक भी इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम ने इस हेल्थ सेंटर की शुरुआत कराई है। सेंटर पर सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन मरीजों को परामर्श देंगे। उन्होंने कर्मचारियों खासकर सफाईकर्मियों से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की।
नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि भगवान धनवंतरि की कृपा से ही स्वास्थ्य और निरोगी काया मिलती है। इसलिए बृहस्पतिवार को धनतेरस पर इसकी सेंटर की शुरुआत की गई है। लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र आजम, आईटी आफिसर मोहित तलवार, डॉ. रवींद्रनाथ, फार्मेसिस्ट जयकुमार, हसीब आलम, मशीन ऑपरेटर वंदना सचदेवा, मुकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।