फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   General Secretary of the BJP Screw up the Worker

भाजपाइयों के पेंच कस गए संगठन महामंत्री

Thu, 23 Nov 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
General Secretary of the BJP Screw up the Worker
कार्यकर्ताओं की क्लास लेते भाजपा के संगठन महामंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर भाजपा में चल रही गुटबाजी पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी नहीं सुधरे तो उन्हें व्यक्तिगत नुकसान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्वीकार किया कि पूरे प्रदेश में सहारनपुर का संगठन सबसे कमजोर है। उन्होंने जिला और महानगर कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।
बुधवार को देहरादून रोड स्थित एक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, वह अच्छी तरह समझ लें कि अब यदि वह नहीं सुधरे तो उनका व्यक्तिगत नुकसान होगा। सभी अपना अहम छोड़कर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में संगठन सबसे कमजोर है। इसलिए निकाय चुनाव के बाद जिला और महानगर कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम सहित सभी निकायों को जीतना है।

  इसमें लापरवाही करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टियों में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जितना वरिष्ठ कार्यकर्ता होगा, उसकी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी होगी।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि वह तीन-तीन वार्ड में जाकर पार्टी और सरकार की नीतियों के बारे में जनता को बताएं और पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करें।


कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह, विजयपाल तोमर, बिजेंद्र कश्यप, अमित गगनेजा, लाजकृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, महावीर राणा, राहुल लखनपाल शर्मा, नीरज गुप्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed