फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gave sleeping pills to mother, killed daughter

Saharanpur News: मां को दी नींद की गोली, बेटी को मार डाला

Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gave sleeping pills to mother, killed daughter
सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कुतुबपुर कुसेनी गांव में पुत्रवधू शिवानी को फंसाने के लिए पांच माह की मासूम पोती इशिका को दादा-दादी ने मौत के घाट उतारा था। पुत्रवधू ने सास को रात के समय एक युवक के साथ देख लिया था, तभी से सास बदला लेने की योजना बना रही थी। हत्या से पहले पुत्रवधू की चाय में नींद की गोली मिला दी थी। पुलिस ने दादी-दादी समेत तीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


यह था मामला
कुतुबपुर कुसेनी गांव में बुधवार सुबह पांच माह की इशिका का शव खून से लथपथ मिला था, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इशिका अपनी मां शिवानी के साथ सो रही थी। शिवानी का पति राजन केरल में सैलून चलाता है। गागलहेड़ी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात में ही मामले का खुलासा कर दिया था और इशिका की दादी सरिता, दादा धर्मेंद्र और उनकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसलिए फंसाना चाहती थी बहू को
पूछताछ में आरोपी सास सरिता ने बताया कि सात-आठ माह पहले उसकी पुत्रवधू शिवानी गर्भ से थी। पेट दर्द की शिकायत के बाद सरिता ने अपने परिचित सौरभ को बुला लिया था, जिसके साथ सरिता के संबंध थे। इसके बाद वह दोनों शिवानी को लेकर अस्पताल में पहुंचे थे। वापसी में रात ज्यादा हो गई थी। इस वजह से सौरभ उनके मकान पर ही रुक गया। रात के समय शिवानी ने सरिता और सौरभ को एक साथ देख लिया था। दूसरे दिन शिवानी ने अपने जेठ और जेठानी व अन्य परिजनों को यह बात बता दी, जिससे परिवार में सरिता की काफी बेइज्जती हुई। तभी से सरिता अपनी पुत्रवधू शिवानी से बदला लेना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम
मुख्य आरोपी सरिता ने अपने साथ पति धर्मेंद्र और बेटी को भी शामिल किया। मंगलवार रात दूसरा बेटा रोहित घर पर नहीं था। इसी का फायदा उठाया। योजना के तहत रात में सोने से पहले शिवानी की चाय में नींद की गोली मिला दी। तड़के करीब चार बजे धर्मेंद्र ने ब्लेड लाकर दिया और फिर सरिता ने चुन्नी से मच्छरदानी के अंदर शिवानी के पास सो रही पांच माह की इशिका का मुंह दबा दिया। इसके बाद ब्लेड से गर्दन पर दो वार किए। हत्या करने के बाद ब्लेड को शिवानी के पास रख दिया, जिससे यह लगे कि शिवानी ने बेटी की हत्या की है। बेटी की हत्या के आरोप में शिवानी जेल चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed