फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   gathering of veterans will be in the Bhayla village

भायला गांव में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
gathering of veterans will be in the Bhayla village
भायला पीजी कालेज में राजेंद्र राणा की प्रतिमा के अनावरण और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेते कार्तिकेय राणा और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद के भायला इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को होने वाले पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र राणा के पुण्यतिथि कार्यक्रम में दिग्गजों का जमावड़ा रहेगा। शिवपाल यादव का आना तय हो चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राजा भैया के आने की संभावना भी है। यह कार्यक्रम इसलिए भी खास माना जा रहा है कि क्योंकि सपा में छिड़ी रार के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


पहली पुण्यतिथि पर भायला इंटर कॉलेज में पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही शिवपाल यादव समेत अनेक नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। शिवपाल यादव गाजियाबाद के पुलिस लाइन से प्राइवेट हैलीकॉप्टर से 11 बजे सहारनपुर के लिए उड़ान भरेंगे, जो साढ़े 11 बजे देवबंद पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर डेढ़ बजे वह वापस गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। शिवपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शामिल होने की प्रबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के पुत्र कार्तिकेय राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचने का वादा किया है। इनके अलावा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, अरविंद सिंह गोप, ओमप्रकाश सिंह, योगेश प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह समेत अन्य दिग्गज भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed