{"_id":"69cacfedbc318b60340ababa","slug":"gas-news-saharanpur-news-c-27-1-smrt1009-175829-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी के कार्ड से सिलिंडर देने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी के कार्ड से सिलिंडर देने की गुहार
विज्ञापन
बिजनौर। गैस सिलिंडर की आपूर्ति के नियमों में हुए बदलाव के बाद उन लोगों को चिंता सताने लगी है, जिनके यहां शादी होने वाली है। सिलिंडर नहीं मिलता देख लोगों ने आपूर्ति विभाग में शादी के कार्ड संलग्न कर प्रार्थना पत्र देना शुरू कर दिया है। हालांकि कर्मिशियल सिलिंडर की कमी के चलते संशय बना हुआ है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते देश में गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर नियमों में बदलाव कर दिया। रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग 25 दिनों के बाद हो रही है जबकि कर्मिशियल सिलिंडर गैस एजेसियों तक अब केवल बीस फीसदी ही पहुंच पा रहे हैं। कर्मिशियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण होटल और ढाबा संचालकों ने विकल्प के तौर पर कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
इसके अलावा अब उन लोगों को चिंता सताने लगी है, जिनके घरों में शादी होनी है। क्योंकि एक शादी में दस से बीस सिलिंडर तक इस्तेमाल हो जाया करते थे। ऐसे में कुछ लोग अपने आस पड़ोस के लोगों की बुकिंग पर सिलिंडर हासिल कर शादी में इस्तेमाल कर लेते थे। अब बुकिंग ही 25 दिन के बाद हो रही है तो पड़ोसियों से सिलिंडर मिल नहीं पाएगा और कर्मिशियल सिलिंडरर का टोटा है।
विज्ञापन
ऐसे में उन लोगों ने जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचना शुरू कर दिया है, जिनके घर में शादी है। जोकि जिला पूर्ति अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सिलिंड दिलवाने की गुहार लगा रहे हैं, प्रार्थना पत्र में शादी के कार्ड को भी संलग्न किया जा रह है ताकि सिलिंडर मिल सके।