फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gas agency manager dies in road accident

सड़क हादसे में गैस एजेंसी मैनेजर की मौत

Tue, 20 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gas agency manager dies in road accident
चिलकाना रोड पर हादसे के बाद डंपर के पास जमा लोग। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक गैस एजेंसी मैनेजर की मौत हो गई। खनन से लदे डंपर और बाइक की टक्कर से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मैनेजर को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम चिलकाना रोड की ओर से खनन सामग्री से लदा डंपर जा रहा था। मदनपुरी के पास डंपर ने ओवरटेक करते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो डंपर चालक मौका पाते ही फरार हो गया। कुछ लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति शिवाजी नगर निवासी मुकेश जोशी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर के उपचार के बाद चिकित्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मुकेश जोशी चिलकाना रोड पर ही एक गैस एजेंसी पर मैनेजर थे। मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि डंपर चालक अब तक गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही डंपर ने ली थी युवक की जान
सहारनपुर। इस हादसे से एक दिन पहले ही सोमवार को टीपी नगर के पास भी डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक उत्कर्ष की जान चली गई थी। यह युवक दामोदरपुरी का कालोनी था। शहर में इन दिनों ऐसे वाहनों के कारण फिर से हादसे बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed