फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gardens to be planted in Chief Minister Phalodyan Yojana

मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में लगेंगे बाग

Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gardens to be planted in Chief Minister Phalodyan Yojana
सहारनपुर। मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत जनपद में 135 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाग लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें न सिर्फ पौधे मुफ्त दिए जाएंगे, बल्कि बागवान की मजदूरी का तीन वर्ष तक भुगतान भी किया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, पट्टा धारक, इंदिरा आवास के लाभार्थी और लघु एवं सीमांत श्रेणी के वे किसान जो जॉब कार्ड धारक हो, इसके पात्र होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत बाग लगाने की योजना शुरू की है। इसके तहत आम, लीची, अमरूद, आडू और नींबू के बाग लगाए जाएंगे। इस योजना में किसानों को निशुल्क पौधे देने के साथ ही गड्ढा खोदने से लेकर रोपाई और निराई गुड़ाई तक के लिए किए कार्य की मजदूरी भी तीन वर्ष तक दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत जनपद में 135 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाग लगाए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य यह है कि बाग लगाने के बाद किसान को तीन वर्ष तक आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पडे़। इसके लिए लाभार्थी किसान को सामग्री और मजदूरी की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना के लिए बजट हुुआ निर्धारित
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निजी फलोद्यान रोपण के लिए बजट का निर्धारण किया। इसमें मजदूरी के लिए 7532475 रुपये और सामग्री के लिए 4424150 रुपये का बजट मिला है। इसमें प्रथम वर्ष की मजदूरी के लिए 4632045 रुपये और सामग्री के लिए 2586625 रुपये निर्धारित किए हैं। दूसरी वर्ष में मजदूरी के लिए 1450215 रुपये एवं सामग्री के लिए 1010000 रुपये और तीसरे वर्ष में मजदूरी के लिए 1450215 रुपये और सामग्री के लिए 827525 रुपये निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के तहत जनपद में लगने वाले बाग का विवरण
बागवानी---------------क्षेत्रफल
आम---------------------40 हेक्टेयर
लीची---------------------10 हेक्टेयर
अमरूद-------------------55 हेक्टेयर
आडू-----------------------05 हेक्टेयर
नींबू------------------------25 हेक्टेयर
नोट - उद्यान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed