फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Garbage will not be seen on Kanwar Marg, plastic will be banned

Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर नहीं दिखेगा कचरा, प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध

Fri, 23 Jun 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Garbage will not be seen on Kanwar Marg, plastic will be banned
-महापौर और नगर आयुक्त ने शिविर संचालकाें के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सहारनपुर। कांवड़ मार्ग पर कहीं भी कचरा नजर नहीं आएगा, साथ ही कांवड़ियों की सेवा के लिए लगने वाले शिविरों में प्लास्टिक डिस्पोजल इस्तेमाल नहीं होंगे। इसके अलावा कांवड़ियों की सुविधा के लिए पेयजल, पथ प्रकाश, गड्ढामुक्त सड़क आदि सभी का ख्याल भी नगर निगम रखेगा। बृहस्पतिवार को महापौर और नगर आयुक्त ने शिविर संचालकों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा सीसीटीवी की नजर में रहेगी, क्योंकि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी लगे हैं। शहर की सीमा में मार्ग रंगबिरंगी लाइटों से जगमगाएगा। सभी कांवड़ शिविरों पर पानी, बिजली व सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ ही कांवड़ मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाएगा, साथ ही मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था रहेगी। महिला यात्रियों के लिए अलग शौचालय रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को जीरो वेस्ट बनाया जाएगा। यानी कचरा नजर नहीं आएगा। शिविरों में प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल नहीं होंगे उनकी जगह स्टील के बर्तन या कागज के डिस्पोजल रखने होंगे। उन्होंने शिविर संचालकों को कपड़े के थैले बनवाने का भी सुझाव दिया। महापौर ने कहा कि शिवभक्तों के स्वागत के लिए तोरणद्वार भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर बड़ी नहर से कुम्हारहेड़ा तक लगी सभी 1,788 लाइटें चालू हैं। इस मार्ग पर 21 हाईमास्ट लाइट भी इस वर्ष लगाई गई हैं। 193 खंभों पर तिरंगा स्ट्रीट लाइट जगमगाएंगी। कल्पना सिनेमा से कुम्हार हेड़ा तक ट्यूब सेट तथा डेकोरेटिव लाइटों और अस्थायी लाइटों को चालू रखने के लिए 12 जनरेटर लगेंगे। 770 स्ट्रीट लाइट पोल को पॉलीथिन से लपेटा जाएगा। कांवड़ शिविरों में पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग व पाइप लाइन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपर नगरायुक्त राजेश यादव कांवड़ मेला व्यवस्था के नोडल और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम सफाई व्यवस्था के नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रत्येक शिविर पर मैप लगाए जानेंगे, जिन पर कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर रहेगा।

बैठक में जल कल के अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, महाप्रबंधक आरएस यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, सुशील सिंघल और आलोक श्रीवास्तव, जेडएसओ राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed