फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ganpati prepared from clay, maida and turmeric

मिट्टी, मैदा और हल्दी से तैयार किए गणपति

Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ganpati prepared from clay, maida and turmeric
हकीकनगर में मैदे व हल्दी से तैयार की गई भगवान श्री गणेश की मूर्ति - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। गणेश महोत्सव पर लोग खुद भी श्री गणपति की मूर्तियां बना रहे हैं। बाजार से मूर्तियां खरीदने में कम रुझान है। घर पर बनी मूर्तियां भी खास हैं, क्योंकि उनमें किसी ने मिट्टी के साथ मैदा और हल्दी मिलाई है तो कोई अन्य विधि से मूर्ति बना रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गणेश चतुर्थी पर घरों में गणपति की मूर्ति विराजमान की गई। कोरोना काल और लॉकडाउन की वजह से इस बार गणपति महोत्सव पर पहले जैसी रौनक नहीं है। क्योंकि, शहर में सात से आठ जगहों पर बड़े कार्यक्रम होते थे, इस बार नहीं हुए हैं। रामपुर मनिहारान के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मानसी व राशि पुत्री राजीव अग्रवाल वनस्थली में पढ़ती हैं। दोनों बहनों ने गणेश चतुर्थी पर तालाब की चिकनी मिट्टी व प्लास्टर पेरिस को मिलाकर गणपति की मूर्ति को आकार दिया और रंगों से सजाया है। इसी तरह सहारनपुर शहर के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी नीरज गुप्ता और उनकी पत्नी प्राची गुप्ता ने मैदा और हल्दी से भगवान श्री गणेश की मूर्ति बनाकर घर में स्थापित की है। श्रद्धालु सुबह और शाम के समय रोजाना गणपति बप्पा को भोग लगाकर उनकी आरती उतार रहे हैं।

चिकनी मिट्टी से गणपति की बनाई गई मूर्ति।

चिकनी मिट्टी से गणपति की बनाई गई मूर्ति।- फोटो : SAHARANPUR

भगवान श्री गणेश की मूर्तिया तैयार करती मानसी अग्रवाल।

भगवान श्री गणेश की मूर्तिया तैयार करती मानसी अग्रवाल।- फोटो : SAHARANPUR

चिकनी मिट्टी और पेरिस प्लास्टर से तैयार की गई भगवान श्री गणेश की मूर्ति।

चिकनी मिट्टी और पेरिस प्लास्टर से तैयार की गई भगवान श्री गणेश की मूर्ति।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed