फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangster's property worth 40 lakhs attached

Saharanpur News: गैंगस्टर की 40 लाख की संपत्ति कुर्क

Tue, 07 Feb 2023 09:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Gangster's property worth 40 lakhs attached
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने डीएम के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपी की 40 लाख की संपत्ति कुर्क की। पुलिस टीम ने एक प्लाट और सामान जब्त किया है। इसके साथ ही ढोल बजाकर मुनादी कराई गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चंद्र विहार कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के खिलाफ शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी ने अवैध क्रिया कलापों से संपत्ति अर्जित की है। मंगलवार की शाम थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ चंद्र विहार कॉलोनी में आरोपी का 200 गज का प्लाट जब्त कर सरकारी बोर्ड लगाया। इसके साथ ही एक बाइक सहित कुछ घरेलू सामान भी जब्त किया है। प्लाट और सामान की कीमत करीब 40 लाख है। इसके साथ ही पुलिस ने ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई। कुछ दिन पूर्व कुर्की के लिए आरोपी की संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा किया गया था। पुलिस टीम करीब एक घंटा कार्रवाई करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed