फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangster sleeping in the house shot dead

घर में सो रहे गैंगेस्टर की गोली मार कर हत्या

Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gangster sleeping in the house shot dead
मृतक नगेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
घर में सो रहे गैंगेस्टर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। गांव फतेहपुर जट में बुधवार रात को घर की बैठक में सो रहे गैंगेस्टर नगेंद्र (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब छह साल पहले नगेंद्र के पड़ोस के गांव रोशनपुर की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। इसी घटना को हत्या की वजह बताया जा रहा है। नगेंद्र पर गैंगेस्टर सहित करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नगेंद्र बुधवार की देर शाम रोजाना की तरह खाना खाकर बैठक में सो रहा था। उसके भाई हरेंद्र ने बताया कि रात्रि करीब पौने बारह बजे फायरिंग की आवाज सुनकर वह और उसकी मां घर से बाहर आए तो देखा कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर भाग रहे हैं। बैठक में नगेंद्र का खून से लथपथ पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। पास में कारतूस का एक खोखा पड़ा था। हरेंद्र ने लड़की के परिवार के अमन पुत्र सुभाष व विक्रांत पुत्र रूपेश निवासी गांव रोशनपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार नगेंद्र पर नकुड़ कोतवाली में दस मुकदमे दर्ज हैं। इनमें छह मुकदमे शराब तस्करी, एक मुकदमा लड़की ले जाने, एक गैंगेस्टर व दो गुंडा एक्ट के हैं। कई बार जेल जा चुका था। ऐसे में उसकी किसी से भी आपराधिक रंजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

छह साल पहले भाई का भी गली में मिला था शव
नकुड़। लड़की को लेकर फरार होने की रंजिश में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस का मानना है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का था और हत्या के पीछे आपराधिक रंजिश भी वजह हो सकती है। छह साल पहले उसके भाई का शव भी गांव में पड़ा मिला था। हालांकि उसकी हत्या की वजह का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई हरेंद्र ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व नगेंद्र पास के गांव की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की के परिजनों ने तीनों भाइयों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान उसके भाई उपेंद्र का शव गांव की गली में पड़ा मिला था। उसकी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। बाद में पुलिस ने लड़की बरामद कर नगेंद्र को जेल भेज दिया था। करीब एक वर्ष तक जेल में रहने के बाद नगेंद्र जमानत पर बाहर आया था। हरेंद्र का आरोप है कि उक्त मामले को लेकर ही उसके भाई की गोली मार कर हत्या की गई है।

नगेंद्र पर दर्ज हैं दस मुकदमे, कई बार जा चुका है जेल
नकुड़। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि मृतक नगेंद्र पर नकुड़ कोतवाली में दस मुकदमे दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुका था। पुलिस का मानना है कि ऐसे में उसकी किसी से भी आपराधिक रंजिश भी हो सकती है। मृतक के भाई हरेंद्र ने बताया कि नगेंद्र स्मैक पीने का भी आदी था। पुलिस मृतक के भाई हरेंद्र द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ ही अन्य बिंदु पर भी जांच कर रही है। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed