फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangster on two including leader of interstate gang

Saharanpur News: अंतरराज्यीय गिरोह के लीडर सहित दो पर लगा गैंगस्टर

Wed, 26 Jul 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gangster on two including leader of interstate gang
दानिश उर्फ दिलशाद
-जनरल टिकट लेकर ट्रेनों में घटना को देते थे अंजाम, दो जुलाई को हुए थे गिरफ्तार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित दो शातिर आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जीआरपी ने दो जुलाई को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने अब इन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इस समय जेल में हैं। ये दोनों बिजनौर-शामली के रहने वाले हैं।
जीआरपी ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मालगोदाम रोड की तरफ दीवार के पास बनी बैंच से उक्त आरोपियों को दबोचा था। इस गिरोह का गैंग लीडर दानिश उर्फ दिलशाद पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरोह के सदस्यों का अपराध बिजनौर से लेकर सहारनपुर तक है। यह ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर सवार होते हैं और उसके बाद यात्रियों का सामान चोरी करते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए थे।
विज्ञापन

जीआरपी ने जिन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है, उनमें गैंग लीडर दानिश उर्फ दिलशाद पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला लकडाउन जिला बिजनौर और अंकित पुत्र अमरीश कुमार निवासी टपरी यमुनानगर हैं। अंकित का मूल पता गंदेवड़ा औरंगाबाद जिला शामली है। जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह का लीडर दानिश बेहद शातिर है। पूछताछ में पता लगा कि दानिश अपना नाम बदलकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश उर्फ दिलशाद

दानिश उर्फ दिलशाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed