फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangs busted by selling water in liquor

शराब में पानी मिला कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 06 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gangs busted by selling water in liquor
शराब में पानी मिला कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खेड़ा अफगान गांव में एक स्थान पर छापा मारकर शराब में पानी मिलाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में हरियाणा की शराब बरामद करते हुए दो लोगों को धर दबोचा। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आबकारी निरीक्षक नकुड़ विंद्रेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि खेड़ा अफगान गांव में कुछ लोग हरियाणा से शराब लाकर उसमें पानी मिलाकर बेचते हैं। कई दिन से आबकारी विभाग इस खबर की पुष्टि में लगा था। बुधवार को सुराग मिलने पर आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से खेड़ा अफगान गांव में शराब के ठेके के पास एक स्थान पर छापा मारा। वहां से बड़ी संख्या में हरियाणा मार्का शराब की सील बंद और खुली हुई बोलते बरामद हुई। विंद्रेश कुमार ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में खाली पव्वे भी बरामद किए गए। पुलिस को आता देख मौके से दो लोगों ने भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए लोग हरियाणा की शराब की बोतल से शराब निकालकर उसमें पानी मिलाकर बेचने का काम करते हैं। मौके से पुलिस ने नकली सील, सील खोलने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दो व्यक्तियों के साथ सभी माल को कब्जे में ले लिया है। टीम में आबकारी निरीक्षक नकुड़ विंद्रेश कुमार, आबकारी निरीक्षक सहारनपुर मनोज शर्मा, आबकारी निरीक्षक रामपुर मनिहारान शोभित कुमार, अंबेहटा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed