{"_id":"5e4443878ebc3ee59e0e08b6","slug":"gangrape-saharanpur-news-mrt4686401163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजा गैंगरेप का तीसरा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भेजा गैंगरेप का तीसरा आरोपी
विज्ञापन
जेल भेजा गैंगरेप का तीसरा आरोपी
गंगोह। पुलिस ने क्षेत्र की एक छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोप में तीसरे युवक को बुधवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस युवती की सहेली और दो युवकों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी मेरठ में पढ़ती है। तीन फरवरी को दो परिचित युवक मेरठ पहुंचे। दोनों युवकों ने युवती को उसकी सहेली के जरिये बुलवाया और बहला-फुसलाकर शामली के कैराना ले आए। वहां उन्होंने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। कोतवाली पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी सहेली सहित कैराना निवासी अल्ताफ और महताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को तीसरे आरोपी उस्मान निवासी गांव बाढ़ी माजरा कोतवाली गंगोह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौथा आरोपी अभी फरार है।