फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh MLA gets clean chit, committee calls allegations part of conspiracy

Saharanpur News: गंगोह विधायक को क्लीन चिट, समिति ने आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा

Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gangoh MLA gets clean chit, committee calls allegations part of conspiracy
गुर्जर भवन में प्रेस कांफ्रेंस करते मु​खिया गुर्जर व समिति के अन्य सदस्य। 
सहारनपुर। गंगोह विधायक कीरत सिंह प्रकरण में चल रहे विवाद का शनिवार को छह सदस्यीय समिति ने गुर्जर भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर पटाक्षेप कर दिया। कोमल चौधरी की तरफ से कोई सबूत पेश नहीं करने पर समिति ने विधायक को क्लीन चिट दे दी । हालांकि इस दौरान कोमल चौधरी ने गुर्जर भवन में पहुंचकर हंगामा किया और छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। उधर, कोमल चौधरी गुर्जर भवन पर धरने पर बैठ गई हैं।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुखिया गुर्जर ने कहा कि कोमल चौधरी की तरफ से विधायक पर लगाए गए आरोपों के आधार पर तीन बिंदुओं की जांच की गई। पहला बिंदु था कि पारिवारिक झगड़े और राजनैतिक विवाद में समिति ने कहा कि विधायक किसकी सहायता करते हैं और किसका विरोध या उनका व्यक्तिगत और राजनैतिक मामला है।
विज्ञापन

विधायक पर लगाए गए चरित्रहीनता के आरोप पर कहा कि कोमल चौधरी इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी।
जांच समिति ने पाया कि विधायक पर लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं। यह भी माना कि विधायक की छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। तीसरे बिंदु पर विधायक के पक्ष में पूर्व में हुई एक पंचायत में मोनू पंडित नाम के व्यक्ति ने कोमल चौधरी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मोनू पंडित ने समिति के सामने आकर माफी मांगी। समिति ने कहा कि अब यह प्रकरण खत्म हो गया है। उधर, कोमल चौधरी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि इस मामले में मेरा पक्ष नहीं सुना गया। इसलिए मैं न्याय मिलने तक गुर्जर भवन पर अनशन पर रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed