फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh has the highest number of potential duplicate voters

Saharanpur News: गंगोह में सबसे ज्यादा संभावित डुप्लीकेट मतदाता

Sun, 09 Nov 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gangoh has the highest number of potential duplicate voters
सहारनपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से जिले को संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी भेजी गई है। इसके अनुसार जिले में 445857 संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं। सबसे अधिक गंगोह ब्लाॅक में और दूसरे स्थान पर मुजफ्फराबाद ब्लाॅक है। इनकी छानबीन के लिए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं और इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं।
विज्ञापन

2021 के पंचायत चुनाव में जिले में करीब 1856173 मतदाता है। सूची के अनुसार, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं पर नजर डालें तो वह कुछ इस तरह से हैं। नकुड़ के सांपला बेगमपुर में अंकुर कुमार पुत्र रामकुमार नाम से दो मतदाता हैं। दोनों की उम्र भी 33 साल है। इसी तरह सांपला बेगमपुर में ही अंकित पुत्र राजपाल नाम से दो मतदाता हैं। दोनों की उम्र 34 और 35 साल दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह टाबर गांव में अंकित पुत्र पहल सिंह नाम से भी दो मतदाता हैं। हालांकि दोनों की उम्र और मकान नंबर अलग-अलग हैं। इसके अलावा इस्लामपुर नगर में महिला अज्जो के नाम से दो मतदाता हैं। दोनों की उम्र भी 35 साल ही है।

संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में अधिकतर ऐसे हैं, जिनका नाम और पिता या पति का नाम समान है। हालांकि मकान नंबर भले ही अलग-अलग हो, लेकिन फिर भी इन्हें इस श्रेणी में डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed