फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh Encounter: Wanted Criminal Bilal Alias Billa Injured in Police Firing, Accomplice Escapes

Saharanpur: गंगोह में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने से कुख्यात बिलाल उर्फ बिल्ला गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 04 Sep 2025 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 04 Sep 2025 11:47 AM IST
सार

गंगोह में पुलिस और बदमाशों के बीच आलमपुर तिराहे पर मुठभेड़ हुई। लूट के मुकदमे में वांछित बदमाश बिलाल उर्फ बिल्ला गोली लगने से घायल होकर दबोचा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, लूट की रकम और चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Gangoh Encounter: Wanted Criminal Bilal Alias Billa Injured in Police Firing, Accomplice Escapes
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर गंगोह में आलमपुर तिराहे पर बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान लूट के मुकदमे में वांछित बदमाश बिलाल उर्फ बिल्ला निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी को गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

सीओ शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान आलमपुर तिराहे के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश कर रही थी। तभी उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बिलाल के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather: बारिश ने तोड़ा 20 वर्ष का रिकॉर्ड, खतरे के निशान से ऊपर गंगा, हस्तिनापुर में घर छोड़ने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, लूट से संबंधित 2800 रुपये और बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बिलाल पर थाना गंगोह में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed