{"_id":"5e2f3c628ebc3e4b350bb876","slug":"ganga-yamuna-will-be-clean-and-continuous-without-public-participation-saharanpur-news-mrt4659289191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सहभागिता से ही निर्मल और अविरल होगी गंगा-यमुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहभागिता से ही निर्मल और अविरल होगी गंगा-यमुना
विज्ञापन
बड़गांव के महेशपुर गांव में महिला को आयुष्मान कार्ड देते विधायक कुंवर ब्रिजेश और सीएमओ डा बीएस स?
- फोटो : SAHARANPUR
जन सहभागिता से ही निर्मल और अविरल होगी गंगा-यमुना
बड़गांव (सहारनपुर)। सोमवार को गांव महेशपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देवबंद विधायक और सीएमओ ने फीता काटकर अविरल निर्मल गंगा के साथ सबका स्वास्थ्य-सबका विकास योजना (गंगा यात्रा) मेला का शुभारंभ किया। इस योजना में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच करते हुए दवाइयां वितरित की तथा गंगा, यमुना सहित अन्य नदियों की साफ सफाई के लिए मौके पर मौजूद ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए सरकार की गंगा यात्रा से जुड़ने की अपील की।
देवबंद भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि गंगा यात्रा इस क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में इच्छाशक्ति के अभाव के कारण गंगा जैसी पवित्र नदियों की दुर्दशा होती रही। कहा कि इसलिए अब केन्द्र सरकार ने सामाजिक और सरकारी स्तर पर यह कार्यक्रम शुरू किया है। विधायक ने गंगा की तर्ज पर हिंडन नदी किनारे बसे सभी ग्रामीण नदी को साफ स्वच्छ बनाने में जी जान से जुट जाए, जिसके लिए हम सब की एक अहम जिम्मेदारी बनती है। विधायक ने महिलाओं को भारत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। सीएमओ डा बीएस सोढ़ी ने कहा कि विभाग अब गांव-गांव जाकर गंगा यात्रा के महत्व को समझाते हुए ग्रामीणों को इसमें शामिल होने की अपील करेगा। चिकित्साधिकारी डा अमित सिंह, मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, प्रधानाध्यापक मुनेश कुमार, चिकित्सक डा अनुज चौहान, शाहीन अहमद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चमन सिंह, अनूप सिंह, बलराम, भास्कर दीक्षित, छाया, राजीव, अजय, पंकज कुमार, नईम अहमद, अशोक कुमार, तिरसाल आदि रहे।