फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ganesh Shankar Vidyarthi's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती

Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Shankar Vidyarthi's birth anniversary celebrated with pomp
गंगोह में विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते छात्र-छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। राम कृष्ण मेहता इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी तथा प्रख्यात पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर गंगोह बाईपास स्थित विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार तथा छात्र-छात्राओं ने गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद रैली मनोज शर्मा तथा नैन कुमार के नेतृत्व में गंगोह बाईपास स्थित विद्यार्थी जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मनोज शर्मा ने छात्रों को गणेश शंकर विद्यार्थी के बारे में बताया। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने बताया कि किस प्रकार निरंतर सीखते रहने की अपनी अदम्य इच्छा के कारण गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपने नाम के साथ ‘विद्यार्थी’ शब्द को आत्मसात किया। कार्यक्रम का समापन मोनिका शर्मा ने वंदे मातरम के साथ हुआ।
विज्ञापन

इसमें सुमन मेहता, प्रवीण शर्मा, आरिफ राणा, सुशील सैनी, कंवर सेन, मोनिका शर्मा, मनोज शर्मा, यूनुस अली, नीरज कुमार, मोहित कटारिया, कनुप्रिया, आस्था सहल, नितिन पांचाल, रूचि चौहान, नैन कुमार, अजीत सिंह, ममता, विरेन्द्र, अभिषेक आदि रहे। मंच संचालन मोनिका शर्मा ने किया। इसके अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद टेबक व महामंत्री श्रवण शर्मा ने विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें अरविंद टेबक, डॉ. राकेश गर्ग, रमेश चंद गर्ग, सुहैल खान, हर्षद बजाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed