{"_id":"688525f68c5e47485d07b174","slug":"gandhi-parks-electricity-supply-cut-fountain-constructed-with-lakhs-of-rupees-also-shut-down-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-154935-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गांधी पार्क की बिजली काटी, लाखों रुपये से तैयार फवारा भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गांधी पार्क की बिजली काटी, लाखों रुपये से तैयार फवारा भी बंद
Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की बगल में स्थित गांधी पार्क की बिजली काट दी गई है। इसकी प्रमुख वजह गांधी पार्क में कनेक्शन नहीं होना रहा और बिना मीटर के ही विद्युत आपूर्ति हो रही थी। लाइट कटने की वजह से गांधी पार्क में लाखों रुपये से तैयार किया गया फवारा भी बंद पड़ा है, जिसमें काही जम गई है।
गांधी पार्क में कमरे बने हुए हैं, जिनमें एसी, पंखे, लाइट सभी लगे हैं। इनके अलावा पार्क के अंदर प्रकाश की व्यवस्था है। निगम सूत्र ने बताया कि अभी तक गांधी पार्क में बिजली कनेक्शन नहीं था। बिना कनेक्शन के ही केबिल डाला हुआ था, जिससे सभी व्यवस्थाएं चल रही थीं। दो महीने पहले ही लाखों रुपये से फवारा बनवाया गया है, जो दिनभर चलता था और इससे गांधी पार्क की सुंदरता बढ़ रही थी, लेकिन हाल ही में गांधी पार्क की बिजली काट दी गई है। इसकी वजह से गांधी पार्क की बिजली से संबंधित व्यवस्थाएं ठप हैं। फवारा के लिए बने ताल में पानी जमा है, जिसमें कचरा भर गया है और काही जम गई है। लाइट कटने के बाद नगर निगम ने बिजली के कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू की है। एक सप्ताह में कनेक्शन होने की उम्मीद जताई गई है।
-- -- --
गांधी पार्क में बिजली कनेक्शन के लिए नगर निगम द्वारा आवेदन किया गया है। औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, जल्द ही कनेक्शन हो जाएगा।
-अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
-- -- --
गांधी पार्क में फाउंटेन बनाया गया है, जिसका ट्रायल चल रहा था। विद्युत निगम ने इसी की बिजली काटी है। कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही कनेक्शन हो जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अजय कुमार, महापौर।