फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gambusia fish support to control communicable diseases

संचारी रोगों पर नियंत्रण को गंबूसिया मछली का सहारा

Thu, 16 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gambusia fish support to control communicable diseases
तालाब में मछलियां छोड़ता कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग गंबूसिया मछली का सहारा ले रहा है। विभाग ने जिला बदायूं से मच्छर लार्वा भक्षी गंबूसियां मछलियां मंगवाई हैं, इनको जनपद के छह ब्लॉक के 20 गांवों के तालाबों में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू ने दस्तक दी है। अभी तक 23 मरीज सामने आए हैं। हालांकि मलेरिया का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। यह बीमारियां महामारी का रूप न लें। इसके लिए विभाग कदम उठा रहा है। इसी क्रम में विभाग ने गंबूसिया मछलियां मंगवाई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया यह मछलियां गांव बेहड़ा संदल सिंह, दतौली मुगल, खुजनावर, बढेड़ी कोली, खेड़ा मुगल, नागल, भाटखेड़ी, गांव अबीर, खेड़ा अफगान, खासी बांस, टाबर, पिलखनी, सौराना, गदरहेड़ी, सुन्हेटी खड़खड़ी, बीतिया, शेरपुर कदीम, नन्हेड़ा गुर्जर, कुंडा कलां, कलसी, बीरा खेड़ी के तालाबों में छोड़ी गई हैं। गौड़ ने बताया मछलियों द्वारा जैविक विधि से मच्छरों पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस मछली का मुख्य भोजन मच्छर का लार्वा ही होता है। एक मछली एक दिन में 80 से 100 लार्वा खा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed