फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gajrath festival gets filled with devotion, devotees visit

भव्यता से संपन्न हुआ गजरथ महोत्सव, झूमे श्रद्धालु

Mon, 09 Nov 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gajrath festival gets filled with devotion, devotees visit
जैन बाग जैन मन्दिर से निकली गजरथ रथ यात्रा में शमिल जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
भक्ति भाव से सराबोर गजरथ महोत्सव संपन्न, झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। गजरथ महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। सोमवार को जैन समाज के लोगों ने श्रद्धा भाव से शोभायात्रा निकाली। इसमें अहिंसा परमो धर्म की ध्वजा एवं जियो और जीने दो का संदेश लेकर समाज के गणमान्य व्यक्ति चल रहे थे। बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक भजनों की धुन पर हर कोई भक्ति में सराबोर हो रहा था। यात्रा का आकर्षण श्रीजी के 17 फुट ऊंचे स्वर्ण जड़ित रथ के आगे समाज की बालिकाएं-महिलाओं ने दिव्य भक्ति नृत्य से सबका मन मोह रही थीं।
सोमवार को प्रात: काल जैन बाग वीर नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से गजरथ महोत्सव यात्रा की शुरुआत हुई। प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वर्ण युक्त रथ पर श्रीजी की अतिशयकारी प्रतिमा को लेकर सुमित जैन खवासी के रूप में, रथ के दाएं-बाएं इंद्र के रूप में सचिन जैन और पारस जैन प्रभु की भक्ति करते हुए साक्षात इंद्र प्रतीत हो रहे थे। कुबेर के रूप में रथ पर मदनलाल जैन रहे।
विज्ञापन

समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि भगवान के समोशरण में जीव की सहभागिता सातिश्चय पुण्य का बंध में निमित्त बनती है, जो भविष्य में उनकी आत्मा के उत्थान और कल्याण का कारण बनती है। जिस मानव के हृदय में दया, करुणा, अहिंसा,एवं संसार के भोग के प्रति उदासीनता नहीं है, उसके जीवन में तीन काल में भी धर्म उत्पन्न नहीं हो सकता। उपाध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि मानव को पाप से घृणा करनी चाहिए, पापी से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा जैन बाग स्थित अतिशयकारी मंदिर में पहुंची और मंत्रोच्चार के मध्य श्रीजी का मस्तकाभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कुलभूषण जैन जैन, महामंत्री संजीव जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन, मीडिया प्रभारी सीए अनिल जैन, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, चौधरी राजीव, चौधरी अजीत जैन, डॉ जेडी जैन, डॉ एके जैन, सत्येंद्र जैन सर्राफ, देव कुमार जैन सर्राफ, मुकेश जैन, मान सिंह जैन पार्षद, मनोज जैन, दीपक जैन, प्रकाम जैन, नवीन- मनीष जैन, वैभव जैन, अमित जैन दादू, संजीव जैन सर्राफ, आयुष राजा जैन आदि शामिल रहे।

- नृत्य संग भक्ति भाव से श्रीजी का जलाभिषेक
भव्य गजोरथोत्सव यात्रा के अवसर पर श्रीजी की यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंची तो भावविभोर होकर श्रद्धालु थिरक उठे। श्रीजी का अभिषेक नृत्य के साथ इंद्र वेश में श्रद्धालुओं ने किया। महिलाएं भी भक्ति भाव से नृत्य करते देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed