फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Funeral of both friends took place in a gloomy atmosphere

गमगीन माहौल में हुआ दोनो दोस्तों का अंतिम संस्कार

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Funeral of both friends took place in a gloomy atmosphere
नकुड़। जम्मू में वैष्णो देवी माता के भवन पर मची भगदड़ में मारे गए साल्हापुर निवासी दोनों दोस्तों के शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत शनिवार की तड़के वैष्णो देवी माता भवन पर हुई भगदड़ में गांव साल्हापुर निवासी विनीत सहगल व धर्मवीर कोरी की मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलते ही परिजनों सहित नजदीकी लोग शवों को लेने के लिए जम्मू रवाना हो गए थे। शनिवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे जम्मू पुलिस दोनों शवों को लेकर गांव पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह करीब दस बजे दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में गांव निवासी वरिष्ठ सपा नेता कुंवरपाल सिंह राठी, ग्राम प्रधान पाल सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार, प्रधान सूरजमल, मास्टर रतन सिंह, रहतूलाल, अरुण कुमार व वेदपाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

बच्चों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम
विनीत सहगल की मौत की सूचना पर उसकी तलाकशुदा और वर्तमान पत्नी भी गांव पहुंची। विनीत की तलाकशुदा पत्नी से जन्मे छह वर्षीय बेटे हर्ष ने ही पिता विनीत की चिता को मुखाग्नि दी। उधर, धर्मवीर कोरी की चिता को भी उसके दोनों बेटों आयुष व आरव ने मुखाग्नि दी। छोटे बच्चों को पिता की चिता को मुखाग्नि देते हुए हर किसी की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों ने सरकार से धर्मवीर कोरी की विधवा को योग्यतानुसार रोजगार दिए जाने की मांग की है। गांव निवासी कुंवरपाल सिंह व ग्राम प्रधान पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही वह डीएम से मिलकर भरण-पोषण हेतु मृतक धर्मवीर की विधवा सविता को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed