फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fruit seller who married for love strangled to death

Saharanpur News: प्रेम विवाह करने वाले फल विक्रेता की गला रेतकर हत्या

Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller who married for love strangled to death
सहारनपुर। खाताखेड़ी में दस माह पहले प्रेम विवाह करने वाले फल विक्रेता की उसके जीजा के भाई ने सरेराह चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों पक्षों में आठ वर्षों से रंजिश चल रही थी। क्योंकि, आरोपी के भाई ने भी फल विक्रेता की बहन को भगाकर प्रेम विवाह किया था। एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली मंडी पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी भी फल विक्रेता है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे कोतवाली मंडी क्षेत्र में खाताखेड़ी में सरेराह हुई। पुलिस के मुताबिक, यहीं का निवासी अहसान (26) पुत्र इमरान दस माह पूर्व मोहल्ले में ही रहने वाले रब्बू (30) की बहन इमराना को लेकर भाग गया था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद परिजनों ने उनका निकाह करा दिया था। आठ वर्ष पूर्व रब्बू के भाई शहजाद ने अहसान की बहन अफसाना को भगाकर प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों तरफ से निकाह हो चुका था, लेकिन फिर भी इनके बीच रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम रब्बू ने खाताखेड़ी में घर कुछ दूरी पर तरबूज की रेहड़ी लगा रखी थी। तभी, अहसान वहां पर आ गया। रब्बू और अहसान के बीच कहासुनी हो गई। रब्बू ने चापड़ से अहसान की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में अहसान जमीन पर गिर गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अहसान भी फल विक्रेता था। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगते ही कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इनके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए। तत्पश्चात एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ प्रथम अजेंद्र यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अहसान ने रब्बू की बहन और रब्बू के भाई ने अहसान की बहन को भगाकर प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर इनके बीच रंजिश में अहसान की हत्या की गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके खिलाफ परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा जाएगी।

वारदात स्थल पर लगे हैं तीन सीसीटीवी

जिस जगह वारदात हुई है, वहां पर तीन सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस ने तीनों सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने वह चापड़ भी बरामद कर लिया है, जिससे रब्बू ने अहसान की गला रेतकर हत्या की है।

-रब्बू की नहीं हुई शादी, बहन को कर दिया विधवा, मचा कोहराम
रब्बू की शादी नहीं हुई है। उसने अपने जीजा अहसान की हत्या कर बहन इमराना को विधवा कर दिया है। अहसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। अहसान के अभी कोई बच्चा नहीं है। उसकी पत्नी इमराना का रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं, बहन अफसाना भी गमजदा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आठ साल पहले रंजिश शुरू हुई थी, लेकिन अब सबकुछ ठीक हो गया था, मगर किसी नहीं पता था कि रब्बू अब भी रंजिश रखे हुए और वह अपने जीजा की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed