{"_id":"63c43e2ce01faa303a292ef6","slug":"from-where-the-encroachment-was-removed-the-shops-were-again-decorated-on-the-streets-saharanpur-news-c-14-1-80245-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जहां से अतिक्रमण हटाया, वहां फिर सड़कों पर सज गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जहां से अतिक्रमण हटाया, वहां फिर सड़कों पर सज गईं दुकानें
Sun, 15 Jan 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के बाजोरिया रोड पर सड़क किया गया अतिक्रमण
सहारनपुर। अतिक्रमण शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। नगर निगम समय समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का प्रयास करता नजर आया है, लेकिन अभियान खत्म होने के चंद घंटे बाद अतिक्रमणकारी फिर से सड़कों को घेर लेते हैं, जिन पर बाद में कोई कार्रवाई नहीं होती है। बीते सप्ताह नगर निगम ने तीन मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उन मार्गों पर फिर से दुकानें सड़कों पर सज रही हैं।
नौ जनवरी को नगर निगम ने पुल जोगियान से नवाबगंज चौक तक अतिक्रमण हटवाया था। सड़कों पर रखा दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया था, लेकिन अभियान खत्म होने के चंद घंटों बाद दुकानों का सामान फिर से सड़कों पर आ गया। इतना ही नहीं, ज्यादातर दुकानें निगम के नाले के ऊपर बनी हैं। अब नगर निगम ने फुटपाथ बनाया है, जिसे भी दुकानदारों ने अपने कब्जे में लिया हुआ है। ऐसे दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुकानें फुटपाथ पर सज रही हैं और पैदल यात्री सड़कों पर भटक रहे हैं। 11 जनवरी को निगम ने बाजोरिया रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अस्पताल के असापास के क्षेत्र में सड़कों से दुकानदारों की बेंच आदि हटाई गई, लेकिन बड़े अतिक्रमणकारियों, जिन्होंनें पक्के कब्जे किए हुए हैं उन्हें छोड़ दिया गया। उक्त मार्ग पर चौपहिया और दुपहिया वाहन सड़कों पर खड़े होने के कारण मार्ग संकरी रहता है। कईं बार एंबुलेंस तक फंस जाती हैं। इसके बाद 13 जनवरी को नगर निगम ने दिल्ली रोड पर हसनपुर से विकास भवन तक अभियान चलाया, जहां अगले ही दिन फिर से अतिक्रमण हो गया।
पार्किंग की सुविधा हो तो हटे अतिक्रमण
नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर को पार्किंग की सुविधा देने के वादे कईं साल से कर रहा है। कुछ जगहों पर पार्किंग बनाई गई हैं, लेकिन सबसे अधिक व्यस्त क्षेत्रों जैसे बाजोरिया रोड, रायवाला, शहीद गंज क्षेत्र आदि में अभी पार्किंग की सुविधा नहीं है। मजबूरन वाहन सड़कों पर पार्क किए जाते हैं, जिसकी वजह से मार्ग संकरी रहते हैं और यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
वेंडिंग जोन भी नहीं हुए तैयार
सड़कों पर खड़ी होने वाली रेहड़ियां और थड़ों को हटाने के लिए नगर निगम करीब पांच साल से वेंडिंग जोन देने के वादे कर रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल के पीछे वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन वह बीच ही में छोड़ दिया गया। इसके अलावा मंडी समिति दो ओर सैंकड़ों वेंडरों को जगह आंवटित करने के लिए वेंडिंग जोन बनाया गया, लेकिन दोनों ही जगह पर अभी तक वेंडर शिफ्ट नहीं किए गए हैं। इसी प्रकार राकेश टाकिज के पास खाली पड़ी निगम की भूमि पर भी वेंडिंग जोन बनाने की योजना थी वहां भी कुछ नहीं हुआ है। नतीजा रेहड़ियां और थड़े सड़कों पर हैं, जो सबसे अधिक अतिकमण कर रहे हैं।
अतिकमण हटाने के लिए हम लगातार अभियान चला रहे हैं। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है। हम फिर से उन मार्गों पर अभियान चलाएंगे, जहां पूर्व में चलाया जा चुका है। यदि अतिकमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम।