{"_id":"64b838f3d6832da707096b44","slug":"from-barnawa-to-shahpur-banganga-sheikhpura-galhaita-water-forest-unite-saharanpur-news-c-31-1-smrt1003-1681-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बरनावा से शाहपुर बाणगंगा, शेखपुरा, गल्हैता तक जल-जंगल एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बरनावा से शाहपुर बाणगंगा, शेखपुरा, गल्हैता तक जल-जंगल एक
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के पास कृष्णा और हिंडन के बढ़ते जलस्तर से जहां किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न है। वहीं, नदी के पानी से बरनावा, शेखपुरा, गल्हैता और शाहपुर बाणगंगा तक जल-जंगल एक हो गया है।
हिंडन और कृष्णा नदी का दिनों दिन बढ़ता जा रहा जलस्तर किसानों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। अब तक बरनावा, शेखपुरा, गल्हैता, शाहपुर बाणगंगा के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा धान, मक्का, बाजरा, ईख व सब्जी व फूलों की फसल जलमग्न हो गई है। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के सामने स्थित शेखपुरा वन्य में स्थित कांवड़ मार्ग भी नदी के पानी में डूब गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर बिनौली एनएस सिरोही ने मार्ग पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और किसानों से शेखपुरा वन्य मार्ग पर नही जाने की अपील की। नदी का पानी बरनावा, शेखपुरा, गल्हैता, शाहपुर बाणगंगा की सीमा तक पहुंचकर खेतों में जमा है। लेकिन ऊंचाई पर होने के कारण पानी अभी गांव में नही घुस पाया है।
पुलिस ने हिंडन में नहा रहे युवाओं को खदेड़ा
बिनौली। हिंडन में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने पर बरनावा, हर्रा और खिवाई के युवा हिंडन पुल पर पहुंचकर नदी में नहा रहे हैं। इस दौरान वे पुल से नदी में छलांग भी लगा रहे हैं। बुधवार को पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर नदी में नहा रहे युवाओं को खदेड़ा ओर पुल को खाली कराया।