फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Freight corridor and railway stations will be inaugurated today, preparations complete

Saharanpur News: आज होगा फ्रेट कॉरिडोर व रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, तैयारियां पूरी

Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
Freight corridor and railway stations will be inaugurated today, preparations complete
सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर व रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके लिए सोमवार को रेलवे और डीएफसी के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

न्यू खुर्जा जंक्शन से पंजाब के न्यू साहनेवाल तक करीब 401 किलोमीटर लंबी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है। इस बीच पड़ने वाले डीएफसी के न्यू पिलखनी, न्यू सहारनपुर, न्यू टपरी, न्यू तल्हेड़ी बुजुर्ग और न्यू देवबंद का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही न्यू खुर्जा से न्यू साहनेवाल तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोकार्पण कर देश को समर्पित कर देंगे। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन पर सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, न्यू सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, न्यू देवबंद पर लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, न्यू तल्हेड़ी बुजुर्ग पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी और टपरी रेलवे स्टेशन पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम रहेंगे। न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन व वन प्रोडेक्ट का भी उद्घाटन होगा। सोमवार को रेलवे व डीएफसी के अधिकारी वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएफसीसीआईएल मेरठ यूनिट के चीफ जनरल मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू खुर्जा से लेकर न्यू साहनेवाल तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।


कई बार हो चुका ट्रायल
न्यू खुर्जा से खतौली, साहनेवाल से न्यू पिलखनी और खतौली से न्यू पिलखनी तक कई बार मालगाड़ी को दौड़ाकर सफल ट्रायल किया जा चुका है। साहनेवाल से न्यू पिलखनी के बीच मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। न्यू पिलखनी से न्यू खतौली तक जल्द ही मालगाड़ी दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed