फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Freed three cows tied for cow slaughter

गोकशी के लिए बांधी तीन गायों को मुक्त कराया, गोकश भी पकड़े

Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Freed three cows tied for cow slaughter
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा बुधवार की रात आम के बाग की घेराबंदी कर गोकशी के लिए बांधी गई तीन गाय को बचा लिया गया। मौके से तीन गोकशों को पकड़कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है। इसके अतिरिक्त एक चोर को भी चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम ने ग्राम रेडी मुस्तकम के पास आम के बाग की घेराबंदी कर मौके से इमरान पुत्र अली मेहर निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना झिंझाना जनपद शामली, रूकम पुत्र इकियास और रियासत पुत्र फजात निवासीगण जन्धेडी थाना कैराना जनपद शामली को धर दबोचा। पास ही इनके द्वारा गोकशी के लिए बांधी तीन गायों को मुक्त करा लिया। मौके से तमंचा, कारतूस के साथ ही गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व भी तीन तीन मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोकशी और पशु क्रूरता के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे छुट्टा गोवंश को पकड़ उनका वध कर मांस को बेच देते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने गत दिवस चंडीगढ़ अस्पताल रुड़की रोड छुटमलपुर से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करते हुए आरोपी रियान पुत्र नदीम निवासी सेलाकुई सहसपुर को धर दबोचा। उसके पास से एक छुरी भी बरामद हुई है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed