फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Free toll on BKU leader's car damaged

भाकियू नेता की कार क्षतिग्रस्त होने पर फ्री कराया टोल

Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Free toll on BKU leader's car damaged
चमारीखेड़ा में खाली पड़े टोल बूथ - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर। बृहस्पतिवार को दुपहर बाद रेल रोको आंदोलन से लौट रहे भाकियू नेता की कार टोल कर्मी के अचानक बैरियर लगाने से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे खफा यूनियन कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को सम्मान पूर्वक मुफ्त निकालने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर लौटे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के संत नगर निवासी भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह करीब पौने चार बजे अपने साथियों के साथ रेल रोको आंदोलन में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उनके अनुसार जैसे ही वे चमारी खेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी को उन्होंने अपना परिचय देकर जैसे ही कार निकालनी चाही तो उसने अचानक से बैरियर लगा दिया। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे यूनियन कार्यकर्ता भी मौके रुक गए। जैसे ही उन्हें माजरे का पता चला तो उन्होंने हंगामा कर टोल फ्री करा दिया। मामला बिगड़ता देखकर कर्मचारी टोल बूथ छोड़ कर चुप चाप एक तरफ हो गए। इसके बाद यूनियन कार्यकर्ता बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने धरनारत कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, डॉ. राजबीर सिंह, मनोज चौधरी और चौधरी पदम सिंह ने बताया कि टोल पर यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। परिचय देने और कार्ड दिखाने के बाद भी टोल कर्मी जबरन वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद टोल प्रबंधक ने यूनियन कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को निकालने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। टोल प्रबंधक मोहम्मद समीर ने बताया कि पौने चार बजे से चार बजकर 34 मिनट तक कुल 49 मिनट तक टोल फ्री रहा है। टोल कर्मी और भाकियू नेता के बीच हुए विवाद का समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed