फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraudulent documents to create royalty busted

फर्जी दस्तावेज से रॉयल्टी तैयार करने का भंडाफोड़

Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fraudulent documents to create royalty busted
सहारनपुर। फर्जी दस्तावेज से रॉयल्टी तैयार करने का भंडाफोड़ हुआ है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान फर्जी आईएसटीपी (अंतरराजीय अभिवहन पास) से खनिज का अवैध परिवहन करने वाले सात ट्रकों को सीज किया। इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से रॉयल्टी के फर्जी दस्तावेज और लैपटॉप भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि सरसावा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कई ट्रकों के रॉयल्टी के कागज संदिग्ध प्रतीत हुए। इस पर ट्रक चालकों से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर शाहजहांपुर में छापा मारा गया। वहां रॉयल्टी के फर्जी कागज बनाते लैपटॉप समेत एक व्यक्ति पकड़ा। उससे पूछताछ में पता चला कि यह कार्य हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर भी किया जा रहा है। उसके बाद उस स्थान पर टीम के साथ छापा मारा। वहां से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि रॉयल्टी के फर्जी तैयार दस्तावेज, लैपटॉप और सात ट्रकों को सीजकर आरोपी रशीद और रईस अहमद के खिलाफ थाना सरसावा में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस दौरान जिला खान अधिकारी आशीष कुमार और शाहजहांपुर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

राजस्व का पहुंचा रहे नुकसान
फर्जी दस्तावेजों पर खनिज का परिवहन करने वाले सरकार को राजस्व के रूप में रोजाना मोटा नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक ही रॉयल्टी पर ट्रक से दो-दो बार चक्कर लगाए जाते हैं। इसका खुलासा पूर्व में भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed