फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of three lakh rupees in the name of sending money abroad, investigation handed over to CO

Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी, सीओ को सौंपी जांच

Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of three lakh rupees in the name of sending money abroad, investigation handed over to CO
नकुड़। गांव खेड़ा अफगान निवासी तीन युवकों ने कुछ लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने नकुड़ सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय परिजनों के साथ पहुंचे गांव खेड़ा अफगान निवासी मोहम्मद उमर, अजहरुद्दीन व सद्दाम ने बताया कि सहारनपुर निवासी उनके जानकर व्यक्ति ने नवंबर माह में उनको बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ बेरोजगार युवकों की विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। इससे पहले भी वह कई युवकों को विदेश में सेटल करा चुके हैं। बताया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों से भी मिलवाया और वर्क वीजा पर मोल्दोवा भेजकर वहां की कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इस कार्य के लिए प्रति व्यक्ति दो लाख 65 हजार रुपये का खर्च बताया गया। बताया कि आरोपियों ने उन तीनों से प्रति व्यक्ति एक लाख हजार रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए और शेष रकम 26 नवंबर को रवानगी के समय देना तय हो गया।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली, लेकिन 26 नवंबर को फ्लाइट उड़ने से करीब दो घंटा पूर्व फ्लाइट रद्द होने की बात कहकर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। इसके बाद कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन आरोपियों ने कोई रास्ता नहीं दिया और ना ही उनके रुपये लौटाए। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लोगों के बयान दर्ज कराए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed