फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of Rs 72 thousand in the name of sending 50 kitchen sinks, case registered

Saharanpur News: 50 किचन सिंक भेजने के नाम पर 72 हजार की ठगी, केस दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 72 thousand in the name of sending 50 kitchen sinks, case registered
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला से 50 किचन सिंक भेजने के नाम 72 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठग ने खुद को दिल्ली की एक कंपनी का प्रोपराइटर बताया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दाल मंडी पुल स्थित राजौरी हाउस निवासी नितिका महेश्वरी ने सात जून 2025 को इंडिया मार्ट वेबसाइट पर किचन सिंक की खरीद के लिए सर्च किया था। इसके बाद उन पर रजिस्टर्ड विक्रेताओं से फोन आना शुरू हो गया। विक्रेता दीपक गोयल ने खुद को श्रीराम इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर बताया। दीपक ने नितिका को व्हाट्सएप के माध्यम से विजिटिंग कार्ड भेजा और वीडियो कॉल पर माल दिखाया, उसने पंजाब नेशनल बैंक के खाते में रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पीड़िता ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। शेष 22,500 रुपये यूपीआई के माध्यम से मोबाइल नंबर पर भेजे। 11 जून को पीड़िता को दिल्ली रोड स्थित फैक्टरी पहुंचने पर ऑनलाइन ठगी का पता चला। मौके पर फैक्टरी किचन सिंक नहीं, बल्कि कूलर बॉडी बनाती है। इसका प्रोपराइटर दीपक मदान है। दीपक मदान ने बताया कि उनके नाम और जीएसटी नंबर का पहले भी गलत इस्तेमाल किया गया है और वह पहले थाने में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और सभी दस्तावेज संबंधित अधिकारियों को सौंपे। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed