{"_id":"6835a31c10d2aafb540f7b62","slug":"fraud-of-rs-6-lakh-from-a-farmer-in-the-name-of-setting-up-an-organic-fertilizer-plant-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-150443-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर किसान से छह लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर किसान से छह लाख की धोखाधड़ी
Tue, 27 May 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 27 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
- चिलकाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चिलकाना में किसान से जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से वसूली का खेल चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी मेहा सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका सुल्तानपुर में स्टार सिटी पैथोलॉजी सेंटर है। उनकी दुकान के बराबर में मेडिकल स्टोर है। पीड़ित का कहना है कि 13 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति और उनकी पत्नी दुकान पर आए। दोनों ने खुद को जय एग्रो बायो साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताकर जैविक खाद प्लांट लगाने की योजना बताई।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को 25 बेड लगाने होंगे। एक बेड से तीन महीने में 600 किलो खाद तैयार होगी, जिसे कंपनी पांच हजार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी। दो अन्य व्यक्तियों से मुलाकात कराई, जिन्होंने खुद को कंपनी का सीएमडी व एमडी बताया। उसी दिन पीड़ित ने ऑनलाइन 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए। 50 हजार रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
इस तरह पीड़ित ने 3.40 लाख रुपये कंपनी को दिए। 2.50 लाख रुपये बाद में जमा कराए। कंपनी की बातों में आकर तीन-तीन बीघा खेती की जमीन खाद बेड लगाने के लिए खाली छोड़ दी। कंपनी ने सरकारी योजना से जुड़ी सब्सिडी के नाम पर मेहा सिंह के खाते में लगभग 50 हजार और एक अन्य व्यक्ति के खाते में 22 हजार 800 रुपये अलग-अलग तारीखों में डाले।
पीड़ित जब कंपनी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें रुपये देने से मना कर दिया। बाद में कार्यालय बंद कर भाग गए। पुलिस ने रवि प्रकाश, सोनिया, सुशील और संजीव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।