{"_id":"68472e19b4ee8d7f420a7709","slug":"fraud-of-rs-1650-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-151428-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर 16.50 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर 16.50 लाख रुपये की ठगी
Tue, 10 Jun 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। लग्जम्बर्ग भेजने का झांसा देकर एक ठग ने छह युवकों को फर्जी वीजा थमाकर 16.50 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ठगी का शिकार बने युवाओं ने कोतवाली गंगोह में तहरीर दी है।
गांव खानपुर गुर्जर निवासी बिलाल पुत्र लियाकत ने बताया कि गांव खंदरावली थाना कैराना शामली निवासी युवक से उसकी पुरानी जान-पहचान थी।
उसने यूरोप के देश लग्जम्बर्ग में केवल पैकिंग का काम करने के बदले एक लाख बीस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने का लालच दिया। छह लोगों में प्रत्येक से सात लाख रुपये तय किए गए। उसने एवं उसके साथी गांव के ही महताब, रोहित, गांव हैदरपुर निवासी अजीम, कांधला के गढ़ी दौलतपुर निवासी मुजम्मिल और कांधला के ही गांव मेठा निवासी अफसरून 16.50 लाख रुपये दे दिए।
बाकी रकम वीजा मिलने पर दी जानी थी। कुछ दिन बाद आरोपी ने उन्हें वीजा भेज दिया और कहा कि जल्दी ही लग्जम्बर्ग जाना है, इसकी तैयारी कर लो।