{"_id":"64207c52579d50d5410de544","slug":"fraud-of-20-lakhs-from-the-farmer-in-the-name-of-getting-land-saharanpur-news-c-14-1-169549-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जमीन दिलवाने के नाम पर किसान से 20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जमीन दिलवाने के नाम पर किसान से 20 लाख की ठगी
विज्ञापन
एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जमीन दिलवाने के नाम पर एक किसान से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। आरोप है कि ठगी करने वाला व्यक्ति थाना जनकपुरी का हिस्ट्रीशीटर है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
गांव पंडौली निवासी गुलबहार किसान है। उन्होंने बताया उन्हें जमीन खरीदनी थी। तभी उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने कहा कि पुवांरका में उसे जमीन दिलवा देंगे। यहीं पर यूनिवर्सिटी बन रही है। इसलिए कुछ समय बाद जमीन की कीमत भी बढ़ जाएगी। युवक ने उसे एक व्यक्ति ने मिलवाया, जिसने अपनी जमीन बेचने की बात कही। इसके बाद युवक ने 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा कर पैसे उस व्यक्ति को दिलवा दिया, लेकिन उसे जमीन नहीं दिलवाई गई। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी ने गिरोह बना रखा है, जो जमीन दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता है। तकादा करने पर आरोपी ने पैसा देने से भी मना कर दिया। आरोपी थाना जनकपुरी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इससे पहले भी आरोपी कई लोगों से ठगी कर चुका है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।