{"_id":"69f3ae06288dfc454a04d3a2","slug":"fraud-involving-land-worth-73-lakh-seller-refuses-to-execute-the-sale-deed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174453-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 73 लाख की जमीन में धोखाधड़ी, बैनामा देने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 73 लाख की जमीन में धोखाधड़ी, बैनामा देने से किया इन्कार
Fri, 01 May 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 01 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुक्खुपुरा बेरीबाग निवासी विपिन कुमार सैनी ने तहरीर देकर बताया कि साझीदार राहुल शर्मा को कॉलोनी काटने के लिए जमीन की जरूरत थी। आरोप है कि उनकी पहचान सुरेश गुप्ता से थी, जिसने गांव सड़क दूधली स्थित खसरा नंबर 217 की करीब पांच बीघा जमीन को कोई विवाद न बताकर 1.60 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया। 25 मई 2023 को कचहरी में सौदे की रसीद तैयार हुई, जिसमें एक लाख रुपये नकद और नौ लाख रुपये का चेक सुरेश गुप्ता को दिया गया। पीड़ित और सहयोगियों ने जमीन पर काम शुरू कर ग्रीन सिटी नाम से कॉलोनी विकसित करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और जमीन को विवादित बताते हुए काम रुकवा दिया।
एक व्यक्ति ने खुद को फरमान अली बताते हुए जमीन में अपने बैनामे का दावा किया। बाद में दोबारा रसीद तैयार कराई गई। अलग-अलग प्लॉटों के खरीदारों से करीब 73 लाख रुपये नकद और बैंक के जरिए विपक्षियों को दे दिए गए। आरोप है कि जमीन के दाम बढ़ने के बाद सुरेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल और अभिनव अग्रवाल ने बैनामा करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई हुई। अब कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।