फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud in the name of ceiling free in precious land, investigation started

Saharanpur News: बेशकीमती जमीन में सीलिंग मुक्त के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच शुरू

Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of ceiling free in precious land, investigation started
सहारनपुर। महानगर की बेशकीमती जमीन के मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर उसका प्रारूप बदल दिया गया, जो जमीन अर्बन सीलिंग के तहत राजस्व में निहित थी, उसे सीलिंग से मुक्त दिखा दिया।
विज्ञापन

यहां तक कि उस पर बिल्डिंग भी बना दी गई। जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने और एफआइआर के आदेश दिए हैं।
सदर तहसील के खानआलमपुरा में खसरा नंबर 262/1 की करीब 4920.96 वर्ग मीटर से अधिक जमीन को राज्य सरकार ने वर्ष 1993 में अपने कब्जे में ले लिया था। अधिनियम 1976 के तहत 28 जनवरी 2002 को जमीन के प्रबंध और बंदोबस्त की जिम्मेदारी सहारनपुर विकास प्राधिकरण को हस्तांरित कर दी गई थीं। इसी दौरान प्राधिकरण के कर्मियों के साथ सांठगांठ कर जमीन की स्थिति को फर्जी तरीके से बदल दिया गया। फर्जी हस्ताक्षर कर उसे सीलिंग मुक्त दर्शाकर खरीदना-बेचना शुरू कर दिया। लोगों ने जमीन पर इमारत भी खड़ी कर दी।
विज्ञापन

ऐसे खुला मामला : प्राधिकरण की तरफ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सात मई 2025 को पत्र भेजा गया। पत्र में पूछा गया कि ग्राम खान आलमपुरा के खसरा नंबर 262/1 क्षेत्रफल 3073.80 वर्गमीटर भूमि सीलिंग से मुक्त की गई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र के जवाब में प्राधिकरण को बताया कि जमीन सीलिंग से मुक्त नहीं की गई है। इसके बाद दो पत्रों की छायाप्रति संलग्न कर दो जुलाई 2025 को प्राधिकरण ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को पत्र भेजा। पूछा कि किस पत्र की आख्या सही है और किस की गलत। इसके जवाब में 16 जुलाई 2025 को अधिकारी ने अवगत कराया कि जमीन अर्बन सीलिंग से मुक्त नहीं की गई है। एक पत्र फर्जी है। प्रशासन ने प्राधिकरण से आगामी कार्रवाई के लिए सीलिंग मुक्त बताए जाने वाला पत्र मांगा, लेकिन कई बार लिखित और मौखिक रूप से मांगने के बाद भी पत्र नहीं दिया। तब प्राधिकरण शक के घेरे में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed