फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four youths died due to drowning in Yamuna canal in Saharanpur

एक साथ उठे चार जनाजे: नहर में नहाने गए थे सभी, गोताखोरों ने निकाले शव; परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इनकार

Mon, 09 Jun 2025 09:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 09:01 PM IST
सार

कलीम व उसका दोस्त जुबैर निवासी नवाबगंज सोमवार दोपहर बाद चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। इनके साथ खाताखेड़ी में कटहल कॉलोनी निवासी साकिब और इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले अदनान भी नहा रहे थे। नहाते समय तेज बहाव में चारों फंसकर डूब गए।

विज्ञापन
Four youths died due to drowning in Yamuna canal in Saharanpur
मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सहारनपुर स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र में हलालपुर के पास पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलीम (35), जुबैर (34), साकिब (26) और अदनान (18) के रूप में हुई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने चारों के शवों को बाहर निकलवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। पुलिस ने पंचनामा भर शवों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आली की चुंगी निवासी कलीम व उसका दोस्त जुबैर निवासी नवाबगंज सोमवार दोपहर बाद चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। इनके साथ खाताखेड़ी में कटहल कॉलोनी निवासी साकिब और इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले अदनान भी नहा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते समय तेज बहाव में चारों फंसकर डूब गए। एक-दूसरे ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव उन्हें गहराई में ले गया। वहां नहा रहे अन्य युवकों के शोर मचाने से भीड़ इकट्ठा हो गई। 

विज्ञापन

पता लगते ही पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाया गया। घंटों मशक्कत कर शाम छह बजे कलीम व जुबैर का शव मिला। उसके कुछ देर बाद अदनान व साकिब का शव भी बरामद कर लिया गया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

चिलकाना रोड पर पूर्वी यमुना नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चार युवकों के शव को बरामद किया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। -व्योम बिंदल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed