{"_id":"64974119c4adfc3bdd07c3c4","slug":"four-trains-will-be-canceled-for-five-days-four-trains-will-be-late-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4755-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार ट्रेनें पांच दिन रहेंगी रद्द, चार ट्रेनें आएंगी लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार ट्रेनें पांच दिन रहेंगी रद्द, चार ट्रेनें आएंगी लेट
विज्ञापन
-मुरादाबाद मंडल में 30 जून से चार जुलाई तक रहेगा मेगा ब्लॉक
-नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन रहेगा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अगले महीने के पहले सप्ताह में रेल का सफर मुश्किल भरा होगा। 30 जून से चार जुलाई के बीच मुरादाबाद मंडल में मेगा ब्लॉक के चलते सहारनपुर की चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस दौरान चार ट्रेनें देरी से चलेगी।
गर्मियों की छुट्टियों से ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही हैं। ट्रेनों में भीड़ होने के चलते यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही हैं और वह खड़े होकर ही सफर करने को मजबूर हैं। अब मुरादाबाद मंडल के अलगांवा स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग होगी। इसकी वजह से ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
ट्रेन नंबर 15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14511-12 सहारनपुर-प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस दो जुलाई को एक घंटे की देरी से चलाई जाएगी। 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इनके अलावा जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस भी एक से ढाई घंटे की देरी चलेगी।