फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four trains including public service canceled, ten arrived late

Saharanpur News: जनसेवा सहित चार ट्रेनें रद्द, दस देरी से पहुंची

Tue, 05 Dec 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four trains including public service canceled, ten arrived late
सहारनपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। सोमवार को जनसेवा एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें निरस्त रही, जबकि दस ट्रेनें अपने दो से सात घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेनों में सेफ्टी फॉग डिवाइस लगने के बाद भी रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। सोमवार को योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमनखी जनसेवा, चंडीगढ़-मदुरै और बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस नहीं चली। बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस सात घंटे, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे, जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस पांच घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इनके अलावा फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीन घंटे, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, कोलकाता-अमृतसर पौने दो घंटे लेट पहुंची। ट्रेनों के निरस्त होने और लेट चलने से रेलवे को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed