फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people were bitten by a snake, three survived, a teenager died during black magic

Saharanpur News: सांप ने चार को डसा, तीन की बची जान, झाड़-फूंक के चक्कर में किशोरी की मौत

Fri, 19 Jul 2024 04:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Four people were bitten by a snake, three survived, a teenager died during black magic
सहारनपुर। बरसात के मौसम में सांप काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों को सांप ने डस लिया। इसमें एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन ने उपचार कराया तो जान बच गई। जिस किशोरी की मौत हुई, उसके परिजन पहले झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में मोहसीन की 16 वर्षीय बेटी अमन को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर सांप ने काट लिया। परिजनों को पता लगा तो वह झांड़-फूंक कराने के लिए पास के गांव बरौली लेकर पहुंचे। यहां अमन की हालत देखकर जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान करीब तीन घंटे बीत चुके थे। जहां पर चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टरों का कहना था कि अगर समय से किशोरी को लेकर आते तो जान बच सकती थी। अमन अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन

चिलकाना के गांव मलकपुर निवासी राजपाल पुत्र संतु (48) को बृहस्पतिवार सुबह खेत में खाद डालते समय सांप ने काट लिया। इसके अलावा अवनि पुत्री राकेश सैनी (14) निवासी खलासी लाइन और अनिस्ता पुत्री मुन्नालाल कपूरी गोविंद थाना देबवंद को भी घर के अंदर सांप ने डस लिया। इसके बाद यह सभी एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर एंटी स्नेक वेनम लगाई गई। जिनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अवनि को तीन बार काट चुका सांप
एक महीने के अंदर अवनि को तीन बार सांप काट चुका है। जब भी सांप ने काटा तो वह सीधे अस्पताल पहुंची। एक महीने में तीन बार सांप के काटने से चिकित्सक भी हैरान हैं। खास बात यह है कि एक बार भी परिजनों ने झाड़-फूंक नहीं कराई।
-------
-- सांप काटने पर यह बरतें सावधानी
- जिस अंग पर सांप काटे, उसे चलाएं-फिराएं नहीं, बल्कि स्थिर कर दें।
- सांप काटने पर घबराए नहीं। इससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है।
- वहां पर चीरा भी न लगाएं, घरेलू नुस्खे नुकसानदायक हो सकते हैं।
- अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम लगवाएं।

--------
चार प्रकार की प्रजाति के सांप
बादशाही बाग रेंजर बिशन सिंह ने बताया कि रेंज में कोबरा, वाइपर, अजगर और करेत आदि प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। चारों ही प्रजाति के सांपों की अलग पहचान है। चारों ही बेहद जहरीले होते हैं।

--------
अस्पताल में आने पर सांप काटे के मरीज की ब्लड की जांच होती है। कई बार लोग बंध लगा देते हैं, उसे खुलवाया जाता है। इसके बाद ब्लड प्रेशर की जांच की जाती है। मरीज को लगाए जाने वाली ड्रिप में दो एंटी स्नेक वेनम वॉयल डाली जाती हैं। लोग झाड़-फूंक के चक्कर में न रहें।
- डॉ. रामानंद, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed