फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people, including an uncle going to his nephew's wedding, died in a road accident, one seriously injured.

Saharanpur News: भतीजे की शादी में जा रहे चाचा समेत चार की सड़क हादसों में मौत, एक गंभीर

Mon, 01 Dec 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four people, including an uncle going to his nephew's wedding, died in a road accident, one seriously injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नानौता/बेहट/अंबेहटा। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित गांव देवपुरा में भतीजे की बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार विजयपाल (60) निवासी इरशादपुर थाना थानाभवन की हादसे से मौत हो गई। वहीं उनका साथी रघुबीर निवासी गंदेवड़ घायल हो गया। बेहट थाना क्षेत्र में दीवार में बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं नकुड़ क्षेत्र में भी हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई।
n हादसा-1 : रविवार को गांव देवपुरा निवासी ओमप्रकाश की बेटी की बरात इरशादपुर माजरा थाना थानाभवन से आई थी। दूल्हे आशु के चाचा विजयपाल अपने रिश्तेदार रघुवीर के साथ देवपुरा आ रहा था। देवपुरा मोड़ पर नानौता की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विजयपाल की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि रघुवीर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक थार गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने थार गाड़ी व बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

n हादसा-2 : दूसरा हादसा बेहट थाना क्षेत्र के बुबका-कोठड़ी रोड पर नंगला झंडा गांव के पास हुआ। गांव चांडी निवासी शोएब (19) के चचेरे भाई हुसैन की बरात रविवार को दबकौरा जानी थी। बरात में जाने के लिए शोएब बेहट जैकेट खरीदने के लिए आया था। वापस लौटते समय रास्ते में अनस (18) निवासी मुजाहिदपुर ने उससे लिफ्ट ले ली। गांव नंगला झंडा में सड़क पार कर रही महिला को बचाने के दौरान शोएब अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। दोनों के सिर दीवार से टकराए और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों के शवों को बेहट सीएचसी ले गई। विधायक उमर अली खान ने भी अस्पताल पहुंच मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। शोएब पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा और वैल्डिंग का काम करता था, उसके पिता खुर्शीद मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n हादसा-3 : तीसरा हादसा नकुड़ थाना क्षेत्र में हुआ। अंबेहटा में शनिवार रात जैनपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर भैरमऊ निवासी अमरीश (56), नाथीराम 60 घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात अमरीश बाइक से अंबेहटा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे, उसी समय यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल अमरीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली व बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed