फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people have died including husband and wife in road accident in Saharanpur

यूपी: दो हादसों में दंपती समेत चार लोगों की मौत, हाल ही में हुई थी एक युवक की सगाई

Thu, 04 Mar 2021 10:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Mar 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Four people have died including husband and wife in road accident in Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दो अलग- अलग हादसों में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि इनमें एक युवक की हाल ही में सगाई हुई थी। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


छुटमलपुर में रास्ता भटकने की मामूली गलती बाइक सवार दंपती को मौत के मुंह में ले गई। बिहारीगढ़ से छुटमलपुर आ रहे दंपती रसूलपुर में गलती से फ्लाईओवर चढ़कर बाईपास की तरफ पहुंच गए। जहां बड़कलां में छुटमलपुर की तरफ आने के दौरान ट्रक की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में छुटमलपुर रुड़की हाईवे पर गांव बड़कला के पास हुआ। जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) के थाना बुग्गावाला के गांव लालवाला खालसा निवासी विनोद (45 वर्ष) पुत्र शोभाराम अपनी पत्नी रेखा देवी (42 वर्ष) के साथ किसी काम से छुटमलपुर आ रहे थे। रसूलपुर कलां में हाईवे से नीचे सर्विस रोड पर उतरने की बजाय वे गलती से बाईपास पर चल पड़े। छुटमलपुर बाईपास पार करके जब वह बड़कलां में उतरकर छुटमलपुर की तरफ चले तो ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। इसी बीच राहगीरों द्वारा सूचना देने पर फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनकी जेब में मिले कागजों के आधार पर पहचान करते हुए परिजनों को खबर की गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खूब वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, जूते से लात मारकर फेंकी सब्जी और...

अज्ञात वाहन की टक्कर से यमुना पुल पर दो की मौत
सरसावा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को यमुना पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अलग-अलग दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। जबकि दूसरे युवक की हाल ही में सगाई हुई थी।

थानाध्यक्ष सरसावा ने बताया कि गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने यमुना पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसी दौरान यहां से पैदल गुजर रहा एक अन्य व्यक्ति भी वाहन की चपेट में आ गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा पहुंचाया, चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक अभिषेक पुत्र अनिल धीमान निवासी सलेमपुर को गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी। वह सुबह यमुनानगर के किसी कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के अभिषेक का शव अपने साथ ले गए। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed