फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four nominations for Circle President and three for District Representative

मंडल अध्यक्ष के लिए चार और जिला प्रतिनिधि के लिए तीन नामांकन

Mon, 04 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four nominations for Circle President and three for District Representative
अंबेहटा(सहारनपुर)। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए सोमवार को अंबेहटा मंडल के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। मंडल अध्यक्ष के लिए चार व जिला प्रतिनिधि के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। सोमवार को चुनाव अधिकारी भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विजय पाल सिंह की देख रेख में आर्य समाज मंदिर में हुए चुनावी प्रक्रिया में सबसे पहले अंबेहटा मंडल अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति ना बनने पर विचार विमर्श किया गया। परंतु अध्यक्ष पद के एक से अधिक दावेदार होने पर आम सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने मंडल अध्यक्ष पद के नामांकन आमंत्रित किए। चुनाव अधिकारी विजय पाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जिन चार लोगों के नामांकन प्राप्त हुए है। उनमें निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी सुशील पंवार, गजेंद्र पांचाल, धर्मेद्र कुमार व रमेश पंवार के नाम शामिल हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला प्रतिनिधि के एक पद के लिए भी तीन लोगों ने नामांकन किया है। चुनाव अधिकारी विजय पाल सिंह ने बताया कि पहली बार सृजित हुए अंबेहटा मंडल के 84 बूथ अध्यक्षों में से करीब 50 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। सभी बूथ अध्यक्षों की राय जानी गई है। विजय पाल सिंह ने बताया कि सभी नामांकन पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपे जाएंगे वहीं से मंडल अध्यक्ष का नाम मनोनीत होकर आना है। मांगेराम टरडक, सुशील पंवार, अजय रूहेला, अरविंद प्रधान, बिजेंद्र सिंह, नीटू सिंह, जयकुमार कश्यप, मोनू कुमर, कंवरपाल, अनुज चौधरी, ललित आर्य, सक्षम मित्तल, प्रवेश कुमार, रागिब, रोहताश कुमार, पिंकू, मुकेश शर्मा आदि रहे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में जहां चुनाव अधिकारी चुनाव कार्यक्रम की सूचना सभी बूथ अध्यक्षों को होने की बात कह रहे हैं। वहीं कस्बे के बूथ अध्यक्षों ने इस विषय में अनभिज्ञता जताई है। कस्बे के कुछ बूथ अध्यक्षों ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। इस विषय में जब चुनाव अधिकारी विजय पाल सिंह से बात की गई तो वे कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed