{"_id":"6508839eb65d9a1ecf042518","slug":"four-new-permits-approved-on-nanu-shamli-road-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9779-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नानू-शामली मार्ग पर चार नए परमिट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नानू-शामली मार्ग पर चार नए परमिट स्वीकृत
विज्ञापन
-सीएनजी रेट्रोफिटमेंट सेंटर के लाइसेंस के लिए पूर्व कमेटी भंग, नई का हुआ गठन
-कमेटी अध्यक्ष जिले के एडीएम होंगे, सर्किट हाउस में हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में नानू-शामली मार्ग पर चार नए परमिट स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा सीएनजी रेट्रोफिटमेंट सेंटर के लाइसेंस के लिए पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष संबंधित जिले के एडीएम होंगे।
सोमवार को सर्किट हाउस में मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश यशोद भास्कर की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें नवीनीकरण निरस्तीकरण पर अनुमोदन किया गया। इसी के साथ मंजिली सवारी स्टेज करेज संचालित वाहनों का मार्गवार बस स्टॉप एवं समय सारिणी से बसों के संचालन किए जाने का निर्देश दिए गए।
सेफ सिटी परियोजना के तहत संचालित होने वाली बसें ओला, उबर एवं सिटी बस पर भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन एवं सीसीटीवी की कार्यवाही होनी चाहिए। प्राइवेट बसों में यात्रियों के लिए यह बस सेफ है, इसका स्टीकर लगाया जाए। सीएनजी रेट्रोफिटमेंट सेंटर के लाइसेंस के लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी के अध्यक्ष संबंधित जिले के एडीएम, एआरटीओ तकनीकी, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक, अग्निशमन अधिकारी, पर्यावरण अधिकारी द्वारा नामित सदस्य होंगे। परिवहन निगम के प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए प्राधिकरण ने चार नए परमिटों को स्वीकृति दी। बैठक में उप परिवहन आयुक्त मेरठ सुनीता वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय, आरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।