फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four more special trains announced for Diwali

दीपावली के लिए चार और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four more special trains announced for Diwali
सहारनपुर। दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व पर सफर आसान करने के लिए रेलवे ने चार और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेनें पूर्वांचल और बिहार के लिए चलेंगी। अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल सप्ताह में दो दिन और अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का सप्ताह में एक दिन संचालन होगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05005-06 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 14 अक्तूबर से 12 नवंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को, जबकि अमृतसर से प्रत्येक शनिवार को इसका संचालन होगा। यह ट्रेन अमृतसर से चलकर सहारनपुर में शाम 6:15 बजे आएगी और 6:20 बजे रवाना हो जाएगी। गोरखपुर से आने वाली स्पेशल ट्रेन सहारनपुर में सुबह 3:57 बजे आएगी और 4:02 बजे चली जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05521 सहरसा-अंबाला कैंट 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सहरसा से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10:50 बजे सहारनपुर आएगी। ट्रेन नंबर 05522 अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। अंबाला से ट्रेन दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करके उसी दिन शाम 4:55 बजे सहारनपुर आएगी और सहरसा अगले दिन शाम 5:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनों की पूर्व में घोषणा कर चुका है, जो सहारनपुर से होकर गुजरेगी। इनमें आनंद विहार टर्मिनल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-बनारस, चंडीगढ़-गोरखपुर और जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। यह ट्रेन अप-डाउन में सहारनपुर से होकर जाएगी। त्योहारों में स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही घर भी आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed