फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four more deaths from corona, 63 new infected including doctor found

कोरोना से चार और मौत, चिकित्सक सहित 63 नए संक्रमित मिले

Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four more deaths from corona, 63 new infected including doctor found
सहारनपुर। कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गई। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 95 पर पहुंच गई है। उधर, सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक सहित 63 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या अब 6550 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

चार मौतों में तीन मौत सोमवार की रात की हैं, जबकि एक मौत मंगलवार को हुई है। एक मृतक रामपुर मनिहारान का रहने वाला बताया गया है। करीब चार दिन पहले मृतक के पिता की भी मौत कोरोना से हुई थी। ऐसे में परिजनों में दहशत की स्थिति है। उधर, मंगलवार को 63 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें सीएचसी नागल के एक चिकित्सक के अलावा गांव जुड्डी के पांच, पुलिस लाइन के चार, नवीन नगर के चार, देवबंद के चार, चंद्रनगर के तीन, तल्हेड़ी के चार, जिला जेल के दो, लक्ष्मीपुरम के दो, सरसावा के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा मोहिद्दीनपुर, कपिल विहार, नुमाइश कैंप, नागल अहीर, साढोली कदीम, ब्रिजेश नगर, बीएसएनएल कॉलोनी, दिल्ली रोड, रानी बाजार, शास्त्रीनगर, केशवनगर, लाखनौर, मोतीमहल, पेपर मिल रोड, सौराना, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, गिल कॉलोनी, धोबीघाट, रिमाउंट डिपो परिसर, नुड़, पंजाबी बाग, होटल टाउन, बेरीबाग, वेस्ट पंत विहार, मल्हीपुर, आवास विकास, बचीटी, आईटीसी रोड, साकेत, भ्ज्ञगत सिंह कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, नया गांव, दिनारपुर, एसबीआई कॉलोनी का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उधर, मंगलवार को 105 लोगों की छुट्टी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed