{"_id":"675f21e4d6336a139b001cd2","slug":"four-members-arrested-for-stealing-and-slaughtering-animals-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-138279-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पशुओं को चोरी कर काटने वाले चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पशुओं को चोरी कर काटने वाले चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
छुटमलपुर। छुट्टा गोवंश और किसानों के पशुओं को चोरी कर काटने के बाद उनका मांस बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से पशु चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली पिकअप और स्कार्पियो गाड़ी के साथ ही कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
मुजफ्फराबाद के दिलशाद ने 23 नवंबर को घेर से दो भैंसे तथा गांव बेहड़ा खुर्द निवासी रमेश ने तीन दिसंबर को एक गाय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने मुजफ्फराबाद-सबरीपुर मार्ग से दो गाड़ियों में सवार चार गोकशों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूसुफ पुत्र हारुन निवासी कुंडा थाना गंगोह, रिजवान उर्फ काला पुत्र कबीर निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार, सद्दाम पुत्र रिजवान निवासी शेखुपुर मुजाहिदपुर तथा जीशान उर्फ फाना पुत्र शहजाद निवासी हरोड़ा अहतमाल थाना गागलहेड़ी के रूप में हुई।
जांच में आया कि आरोपियों ने मुजफ्फराबाद से तीन छुट्टा गाय, बड़ी नहर सरकड़ी खुमार से एक गाय, पहाड़पुर नागल से तीन पशु, बिहारीगढ़ से दो भैंस, गांव गीसहीदपुर से तीन गोवंश चोरी कर उनका कटान किया था। वह पिकअप और स्कार्पियो में पशु चाेरी करके ले जाते हैं। इनमें सद्दाम, जीशान पर 20-20 युसूफ पर 18 और रिजवान पर पांच मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं।