{"_id":"63f8f62ee7c74a6b10096867","slug":"four-lane-road-will-be-built-from-chunheti-gate-to-hasanpur-chowk-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-132172-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चुनहेटी फाटक से हसनपुर चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चुनहेटी फाटक से हसनपुर चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क
Fri, 24 Feb 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
ग्राम ढिक्का टपरी यमुना नदी के किनारे का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम.
सहारनपुर। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तीनों जनपदों में कराए जा रहे निर्माण और सड़क कार्यों की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि चुनहेटी फाटक से हसनपुर चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शासन में पैरवी कर जल्द स्वीकृत कराए।
शुक्रवार को मंडलायुक्त लोकेश एम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नकुड़ तहसील के गांव ढिक्का टपरी यमुना किनारे बाढ़ की रोकथाम के लिए कराई गई परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना के तहत विगत वर्षो में हो रहे कटान की रोकथाम के लिए बोल्डर, स्टडों व कटर्स का निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए आगामी बाढ़ काल में सतत निगरानी रखी जाए। इससे पूर्व मंडलायुक्त ने देवला से चुनहेटी तक मिनी बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है, उसे गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मंसूरपुर में काफी जाम रहता है। रोड वाइडिंग के लिए प्रोजेक्ट को टेकअप कर मेरठ एनएचएआई के परियोजना निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही मुजफ्फरनगर में जो भी रोड पूर्ण नहीं हुए हैं उसे मार्च तक पूर्ण कराया जाए। तीनों जनपदों में जितने भी ब्लैक स्पॉट, सड़कों पर गड्ढे, टूटी हुई सड़कों को जल्द मरम्मत कराकर यातायात योग्य बनाया जाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई ओपी वर्मा, अधिशासी अभियंता विकास चंद्रा आदि मौजूद रहे।