फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four killed in horrific road accident

ट्रक ने मारुति वैन को मारी टक्कर, चार की मौत

Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four killed in horrific road accident
घायल महिला - फोटो : SAHARANPUR
भीषण सड़क हादसे में चार की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की रात सहारनपुर से जा रही मारुति वैन से सामने से आ रहा ट्रक टकरा गया। इस भीषण सड़क हादसे में मारुति वैन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को सीएचसी बेहट से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
हादसा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात करीब नौ बजे बेहट क्षेत्र में गांव गंदेवड़ के पास हुआ और इसमें मिर्जापुर निवासी आदिल (25), उनकी पत्नी आसमां (24), मशकूर (26), उनकी पत्नी रुखसार (32) की मौत हो गई। रिहाना (38) पत्नी सलीम, सुल्ताना (35) पत्नी फुरकान व फुरकाना (38) पत्नी रहमान गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें बेहट सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आसमां गर्भवती थी, बाकी लोग उसका अल्ट्रासाउंड कराने और एक अस्पताल में भर्ती परिवार की महिला को देखने के लिए सहारनपुर आए थे, वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

परिवार के चार लोगों की मौत से मचा कोहराम
बेहट। रविवार की देर रात हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। करुण रुंदन की आवाजें रात के सन्नाटें को चीर रही थी। हादसे की खबर लगते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ बेहट की तरफ दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आपस में मामा भांजे थे। आदिल और उसकी पत्नी आसमां व उनके मामा मशकूर व मामी रुखसार की लाश देखकर सीएचसी परिसर में कोहराम मचा था। परिजन महिलाएं पछाड़ खा कर गिर रही थी। ग्रामीणों में हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक के प्रति गुस्सा भी साफ दिखाई दे रहा था। गम और गुस्से के माहौल के बीच पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों में शामिल महिलाओं की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। परिजन उनकी सलामती के लिए अल्लाह से दुआ कर रहे हैं। सभी उस घड़ी को कोस रहे हैं जब सभी लोग सहारनपुर के लिए घर से निकले थे।

घायल महिला को स्टेचर पर ले जाते सीएचसी के कर्मचारी

घायल महिला को स्टेचर पर ले जाते सीएचसी के कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुए हादसे में घायल महिला

सहारनपुर में हुए हादसे में घायल महिला- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त मारुति वैन

सहारनपुर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त मारुति वैन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed